बांदा, मई 15 -- बांदा। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार देवर भाभी घायल हो गए। उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान भाभी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चित्रकूट जिले के रागौली गांव निवासी दिनेश ने बताया कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी बिटटू देवी बुधवार को अपने देवर हरिशंकर के साथ मायके देवल गांव आई थी। वहीं सभी से मुलाकात करने के बाद बाइक से वापस घर जा रही थी। यह भी पढ़ें- बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान तभी पहाड़ी और राजापुर के बीच पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दोनों लोग बाइक से गिर कर घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। दोनो घायलों ...