चित्रकूट, मई 14 -- चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के डोडिया गांव के मजरा छरहरा निवासी शुभलाल वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका परिवरिक नाती 21 वर्षीय दीपक वर्मा बाइक से अपनी मां आरती देवी को लेकर उसकी दवा करवाने शंकरगढ़ जा रहा था। बरगढ़ मोड़ चौराहा पहुंचने के पहले सामने से आ रही तेज रफतार बोलेरो ने दीपक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दीपक व उसकी मां गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद भी बुलोरो ने वही दरवाजे के सामने खडी कार में जोरदार ठोकर मारी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...