प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। घर से बाजार जा रहे बाइक सवार प्रतियोगी छात्र की किठावर बाजार के पास बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अंतू थाना क्षेत्र के पूरवगांव निवासी मो. नईम घर पर रहते हैं। उनके चार बेटों में दूसरे नंबर का 28 वर्षीय अल्ताफ हुसैन दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह इस समय घर पर आया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से किठावर बाजार जा रहा था। बाजार में ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे अल्ताफ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन पहुंचे और एम्बुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां...