कौशाम्बी, मार्च 16 -- कड़ा धाम क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव का हरिलाल निर्मल (55) पुत्र स्व. रामआसरे सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से देवीगंज बाजार जा रहा था। सौरई मोड़ (अंतू का पुरवा) के पास विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हरिलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने घायल को कसिया हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...