फतेहपुर, जून 7 -- सुल्तानपुर घोष। क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोहम्मदपुर गौती के मजरे नयापुरवा गांव में शनिवार रात सड़क पार कर रहे बसपा के विधानसभा प्रभारी के बुजुर्ग पिता को एक अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नयापुरवा गांव निवासी सुनील गौतम बसपा के हुसैनगंज विधानसभा प्रभारी हैं। सुनील के पिता 60 वर्षीय राम प्रसाद शनिवार रात अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क पार करते समय बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे...