बोलेरो की टक्कर से घायल बाइकसवार की मौत, रंजिश में हत्या का आरोप
एटा, जून 10 -- कोटा डीलर की गाड़ी की टक्कर से घायल हुए बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद शव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस की माने तो जाम नहीं लगा था। आक्रोशित घरवाले, ग्रामीण हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। दो घंटे तक शव गाड़ी में रखा। जानकारी मिलते ही मिरहची पुलिस के अलावा सीओ सदर, सर्किल फोर्स, महिला आयोग की सदस्य, एसडीएम सदर भी पहुंच गई। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शव को गांव लेकर पहुंचे।
घटना का विवरण थाना मिरहची के गांव बुरहनाबाद निवासी दलवीर (20) पुत्र महिपाल दोस्त प्रियांशु के साथ खेत पर काम कर रहे घरवालों को खाने देने गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से गांव से निकले। गांव के ही कोटाडीलर अजीत यादव बोलेरो लेकर आ रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.