दुमका, जून 8 -- हंसडीहा थाना अन्तर्गत नोनीहाट-दुमका मुख्य पथ पर बस स्टैंड के समीप मधुराम स्वीट्स के सामने एक बोलेरो की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान रामगढ़ प्रखंड के सहेजना गांव निवासी श्याम गोविंद के रूप में हुई है। घटना सोमवार के शाम 6 बजे की है। शाम को भी एक अपने साथी को लेकर नोनीहाट की ओर से अपने घर सहेजना की ओर जा रहा था। वहीं एक बोलेरो भी नोनीहाट की ओर से दुमका की ओर जा रही थी। बाइक सवार जब बोलेरो से ठीक साइड लेने के क्रम में बोलेरो के चालक ने गलत साइड का गेट खोल दिया था। यह भी पढ़ें- जमुई: बाराजोर रेलवे गुमटी पास दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों के चालक गंभीर ठीक उसी समय साइड लेने के दौरान गेट से लगकर दोनों बाइक सवार बीच सड़क पर गिर गए। घटना घटित होने के साथ ही बोलेरो तीव्र रफ्तार से दुमका की ओ...