बलिया, मार्च 1 -- रेवती। स्थानीय कस्बा के वार्ड संख्या दो निवासी दिव्य प्रकाश चौबे का छह वर्षीय पुत्र आदित्य रविवार को बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि आदित्य घर के सामने की सड़क से कहीं जा रहा था। इसी बीच रास्ते से गुजर रही बोलेरो की चपेट में आकर जख्मी हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...