बोलेरो का अचानक गेट खुलने से टकराई बाइक, युवक की मौत
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 6 -- भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महरूआ थाना क्षेत्र के हम्मजापुर निवासी राज 28 पुत्र रमाशंकर अपनी मोटरसाइकिल से मंशापुर की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान सड़क किनारे एक अज्ञात बोलेरो खड़ी थी। बताया जाता है कि बोलेरो की खिड़की अचानक खोल दी गई, जिससे तेज रफ्तार से आ रहा बाइक सवार खिड़की से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में राज को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.