नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- महिंद्रा के पोर्टफोलियो में 7 SUVs शामिल हैं। जिसे लीड करने का काम स्कॉर्पियो करती है। हालांकि, कंपनी के लिए पिछले कुछ महीने में जिस कार ने अपना सेल्स ग्राथ तेजी से ऊपर बढ़ाया है वो थार है। थार की लाइनअप में थार रॉक्स के आने के बाद इसकी बिक्री में गजब का इजाफा हुआ है। महिंद्रा की इस साल की पहले 10 महीने की सेल्स रिपोर्ट में थार दूसरे नंबर पर पहुंच गई। उसने कंपनी की पॉपुलर बोलेरो और XUV700 को भी पीछे छोड़ दिया। थार/थार रॉक्स की इस साल 97,092 यूनिट बिकी थीं। जबकि 2024 के शुरुआती 10 महीने में इसकी 60,646 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 36,446 यूनिट ज्यादा बिकी हैं। साल के खत्म होने में अभी 2 महीने बाकी हैं। जबकि थार की इस साल औसत बिक्री 9,709 यूनिट की रही है। यानी नवंबर और दिसंबर में इसकी करीब 19,418 यूनिट और बिक सकती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.