गढ़वा, जुलाई 19 -- गढ़वा। मझिआव थाना क्षेत्र के गहेड़ी गांव के पास रविववार को बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना के सिरहा गांव के दबार टोला निवासी रमेश यादव का पुत्र गुड्डू कुमार यादव, बबलू यादव का पुत्र आयुष कुमार यादव उर्फ भोला और जगा रजवार का पुत्र राजू कुमार रजवार शामिल है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीमार मवेशी का दवा लेने के लिए मझिआव मझिआव जा रहे थे। इसी क्रम में गहेड़ी गांव के पास एक बोलेरो ने उसकी बाइक की टक्कर हो गई। उसके बाद बोलेरो सवार ने तीनों को घायलवस्था में छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से तीनों को मझिआव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर...