सिद्धार्थ, मई 11 -- पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पुलिस की मदद से पीएचसी बांसी भेजवाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।सेहरी घाट निवासी आनंद अपनी बाइक से भाभी अनीता और भतीजी नीतू को लेकर डुमरियागंज की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह लोग पथरा कस्बे के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग सड़क पर गिर गए। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर दो बाइक की टक्कर में महिला सहित तीन घायल अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि आनंद और नीतू को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनीता को उपचार के लिए पीएचसी बांसी भ...