गाजीपुर, मई 11 -- मनिहारी (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बादशाहपुर (अड़रिया) गांव के पास सोमवार की सुबह बोलेरो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आठ माह के बालक की मृत्यु हो गई। वहीं बोलेरो चालक सहित पांच अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुल्लाहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र कश्यप पत्नी 30 वर्षीय सन्जू कश्यप और आठ माह के पुत्र शिवान कश्यप, भाई 25 वर्षीय दिलीप कश्यप,मां 60 वर्षीय अनुसुइया देवी के साथ बोलोरो चालक शिवम यादव के साथ सैदपुर की तरफ दवा लेने जा रहे थे। शादियाबाद बहरियाबाद मुख्य सड़क पर बादशाहपुर (अड़रिया) गांव के पास बहरियाबाद से सीमेंट पाइप लादकर आ रहे ट्रैक्टर...