गया, मार्च 17 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के मंझला गांव स्थित मुर्गी फॉर्म के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पतेया गांव निवासी संजय मांझी की पत्नी बिंदु देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि बिंदु देवी बाजार से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मंझला गांव के पास मुर्गी फॉर्म के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए फतेहपुर लाया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए गया रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.