जौनपुर, अप्रैल 29 -- मछलीशहर (जौनपुर)। मंगलवार की रात बोलेरा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।सिकरारा थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी 35 वर्षीय समरू लाल निजी कार्य से मछली शहर नगर आया हुआ था। कार्य पूर्ण हो जाने पर वह देर रात बाइक से घर की तरफ निकला था। अभी वह जौनपुर रायबरेली हाईवे के समाधगंज बाजार के निकट पहुंचा था कि पीछे से आ रही बोलेरो ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर सड़क से दूर गड्ढे में गिर पड़ा जिससे उसके शरीर और सिर में गंभीर चोट लग गई। अगल बगल के लोगो ने एंबुलेंस की सहायता से सी एच सी भिजवाया जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...