खगडि़या, मार्च 18 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय में लाखों की राशि से बनाए गए सामुदायिक शौचालय बेकार पड़ा हुआ है। वही विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बना हुआ है। जिससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन प्रखंड में जरूरी कार्य से आने वाली ख़ासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभाग के अधिकारी अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहंी कर रहे हैं। देखने वाली बात यह है कि नगर पंचायत चुनाव में महिलाओं को राजनीति में अपनी भागीदारी देने के लिए आरक्षण दिया गया है। इतना ही नही इसके पूर्व भी प्रखंड प्रमुख, जिप सदस्य आदि पदों का प्रतिनिधित्व करने का गौरव महिलाओं को प्राप्त हुआ है। इसके बावजूद भी महिला जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल में भी प्रखंड मुख्यालयों में महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाओ का घोर अभाव है। इस समस्या के निदान के...