कानपुर, सितम्बर 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के टेंडर घोटाले के आरोपी ठेकेदार गोविंद शर्मा ने एसआईटी को दिए बयान में टेंडर से लेकर बिलिंग तक में 40 फीसदी बंदरबांट का आरोप लगाया है। रविवार को नोटिस पर बयान देने पहुंचे गोविंद ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षदों के सहयोग के बिना टेंडर पास कराने से लेकर बिलिंग तक का काम संभव नहीं होता था। उसने इंजीनियरों और पार्षदों के सिंडिकेट के बारे में भी बताया। साथ ही आरोप लगाया कि पूल से बाहर के ठेकेदारों को टेंडर डालने से रज्जन बाजपेई धमकाता था। अब एसआईटी गोविंद को दोबारा बुलाकर पूछताछ करेगी। राजन शुक्ला उर्फ गुरु से भी पूछताछ की तैयारी है। दोनों से पुलिस कमिश्नर खुद पूछताछ करेंगे। हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिलने के बाद रविवार को एसआईटी ने ठेकेदार गोविंद शर्मा को नोटिस देकर बुलाया। गोविंद बय...