सिमडेगा, मार्च 8 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड मुख्यालय सरहुल महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को पहान पूजार समिति की हुई बैठक। मौके पर अध्यक्ष मोतीराम सेनापति एवं सचिव देवेंद्र भगत ने बताया कि इस वर्ष प्रकृति पर्व सरहुल 21 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन जिला मुख्यालय में भी सरहुल पर्व मनाया जायेगा। जिसमे प्रखण्ड के लोग भी सरहुल शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए बोलबा प्रखंड मुख्यालय में 22 मार्च को धूमधाम से सरहुल महोत्सव मनाया जायेगा। मौके पर बोलबा शंख नदी किनारे सरना स्थल में पहान मोतीराम सेनापति की अगुवाई में प्रखंड के सभी गांव के पहानो द्वारा सामूहिक पूजन किया जायेगा। इसके बाद बोलबा बाजारटांड चबुतरे पर सभी लोग एकत्रित होकर अतिथियों का सम्मान पूर्वक स्वागत एवं प्रवचन के बाद सरहुल की शोभायात्रा में शामिल होंगे। जिसमें जिल...