सिमडेगा, मई 20 -- बोलबा, जिला प्रतिनिधि। बोलबा के समीप बुधवार को जेपी बोरवेल गाड़ी में अचानक आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि मंगलवार की रात चापाकल खोदने के बाद गाड़ी वहीं खड़ी थी। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना के आलोक में दमकल विभाग के अधिकारी भी बोरवेल गाड़ी के समी पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक गाड़ी धूं धूं कर जलती रही। समाचार लिखे जाने तक वाहन में आग लगी हुई थी। इधर आग की लपट के कारण ग्रामीण ज्यादा नजदीक से आग पर काबू नहीं पा सके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...