सिमडेगा, जून 3 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के ग्राम पंचायत समसेरा बोलबा इकाई में चीक बड़ाईक उत्थान समिति की बैठक हीरालाल बड़ाईक की अध्यक्षता में हुई। चीक बड़ाईक जाति की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की गई। शादी-विवाह में समाज के सभी तबके के लोगों को मदद करने, साथ ही गरीब परिवारों के कामकाज में एकजुट होकर मदद करने की बातें हुई। कार्यक्रम में कुर्सी, दरी और बर्तन इत्यादि सामान निःशुल्क देने की बातें कही गई। जाति प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी समस्याएँ भी बैठक में सामने आई। बैठक में कृष्णा बड़ाईक, सुरजन बड़ाईक, मोतीराम बड़ाईक, रणधीर बड़ाईक,राजू बड़ाईक,राजकुमार बड़ाईक, विजय बड़ाईक के अलावे काफी संख्या में चीक बड़ाईक समाज के लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर : चकजमाल में 30 और मजरोही में 43 मामलों का निष्पादन -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...