मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए बोलबम सेवा समिति ने सोमवार को पानी टंकी चौक, क्लब रोड पर राहगीरों के बीच चना और ठंडे पानी का वितरण किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण आम जनजीवन बेहाल है। ऐसे में राहगीरों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए इस राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ता सेवा कार्य में सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...