वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संघर्ष का रास्ता ठीक होगा तो जीवन में सफलता की सही शुरुआत होगी। युवा बाहरी चकाचौंध के बजाए सादगी को जिंदगी का मकसद बनाएं। प्रसिद्ध सिने अभिनेता और मन से खांटी बनारसी कलाकार संजय मिश्रा ने सोमवार को डीएवी पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों से कुछ ऐसा ही संवाद किया। अवसर था युवा महोत्सव 'उड़ान-26' के समापन का। उन्होंने कहा कि बोलना भी एक औजार है, इसका सही इस्तेमाल करें। संजय मिश्रा सोमवार को दोपहर बाद कॉलेज परिसर में पहुंचे तो युवाओं ने 'हर-हर महादेव' के घोष से उनका स्वागत किया। सबसे मिलते-जुलते वह मंच पर पहुंचे तो वही निराला अंदाज दिखा। युवाओं से बात करते उन्होंने एक कुर्सी मंगाई और उसे उल्टा कर बैठ गए। मां कसम, ढोलू जस्ट चिल, पापा जैसे चुटीले संवादों को लाइव सुनकर युवा देर तक खिलखिलाते रहे। हल्के-फ...