नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जल्द ही घोषित होने वाला है। लाखों छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक इस पल का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट चाहे जैसा भी आए, कई बच्चों में तनाव, चिंता और आत्मविश्वास की कमी देखी जा सकती है। डॉक्टरों और काउंसलर्स का कहना है कि रिजल्ट के बाद सबसे ज्यादा जरूरी है बच्चों की मानसिक सेहत का ख्याल रखना। सही तरीके से हैंडल किया जाए, तो यह समय बच्चों को और मजबूत बना सकता है।रिजल्ट के बाद तनाव क्यों बढ़ जाता है? रिजल्ट आने के बाद कई छात्र खुद को दूसरों से तुलना करने लगते हैं। कुछ को लगता है कि उनका प्रदर्शन अपेक्षा से कम रहा, तो कुछ को अच्छे अंकों के बावजूद डर सताता है कि आगे क्या होगा। इस दौरान अभिभावकों का अनावश्यक दबाव बच्चों के आत्मविश्वास को और कमजोर कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, रिजल्ट एक पर...