बोर्ड में 13 मरीजों की आवेदन स्वीकृत
साहिबगंज, जून 5 -- साहिबगंज। संयुक्त स्वास्थ्य भवन सभागार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मरीजों के अनुदान के लिए बोर्ड की बैठक हुई। बोर्ड की अध्यक्षता सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने की। बोर्ड में कुल 18 आवेदन प्रस्तुत किए गए । इनमें 13 गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज की अनुदान स्वीकृत किया गया । मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. किरणमाला, दंत रोग चिकित्सक डॉ. भारती कुमारी, प्रभारी डीएस डॉ. पुष्पम भारती, सदर प्रखंड प्रभारी डॉ. महमूद आलम व पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि थे। यह भी पढ़ें- सीएम विवेकाधीन कोष से 10 मरीजों को मिली 14.34 लाख की आर्थिक सहायता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.