हरदोई, मार्च 24 -- शाहाबाद। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण, जल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। वर्ष 2026-27 के लिए 27 लाख रुपये के लाभ वाला बजट भी ध्वनि मत से पास किया गया। सोमवार शाम पालिका सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने की। बैठक में नगर के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य मार्गों के निर्माण से नगरवासियों को काफी राहत मिली है और शेष बचे मार्गों का निर्माण भी जल्द होगा। उन्होंने सभासदों को आश्वस्त किया कि उनके वार्डों से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। इस...