गोरखपुर, अगस्त 27 -- राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 31 अगस्त को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में लंबे समय से खाली पड़ी अलोकप्रिय आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति मिल सकती है। इसके साथ रामगढ़झील के सुंदरीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, गोखनाथ क्षेत्र में बहुमंजिली आवासीय योजना के नाम बदलने समेत कई अन्य परियोजनाओं पर बोर्ड की स्वीकृति मिलेगी। हालांकि बैठक की तिथि पर कमिश्नर कार्यालय से अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।

आलोकप्रिय संपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 'आदर्श कास्टिंग गाइड लाइन (मूलभूत सिद्धांत-2025)' लागू होने के बाद प्राधिकरण ने अलोकप्रिय संपत्तियों की संशोधित दरें तैयार कर ली हैं। बोर्ड की स्वीकृति मिलते ही आनलाइन पंजीकरण और आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। 225 करोड़ रुप...