बागपत, अप्रैल 30 -- बड़ौत। बुधवार को नगर पालिका परिषद बड़ौत के सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की नाला सफाई, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता आदि महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ की धनराशि के 188 प्रस्ताव एक मत से पास किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, सभासदों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही। नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर की अध्यक्षता और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी के संचालन में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी निर्वाचित व नामित सभासद उपस्थित रहे। इस दौरान लगभग 188 प्रस्ताव का एजेंडा लिपिक अमित कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- बोर्ड बैठक : पालिका के 1.71 अरब के बजट को स्वीकृतिप्रस्तावों पर चर्चा बैठक में मुख्य रूप से सड़क, नाला निर्माण पर सबसे अधिक फोकस...