मेरठ, अप्रैल 18 -- नगर पालिका सरधना में सोमवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है। सभासदों ने विकास कार्यों में अनियमितताओं और बुनियादी समस्याओं को लेकर विरोध की रणनीति तैयार कर ली है। शनिवार को विधायक अतुल प्रधान के साथ सभासदों की लम्बी बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। तहसील रोड स्थित सभासद फरमान अंसारी के कार्यालय पर आयोजित इस बैठक में नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था प्रमुख मुद्दा रही। सभासदों ने आरोप लगाया कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था ठप पड़ी है, जिससे मोहल्लों में गंदगी फैल रही है। इसके अलावा कई स्थानों पर पुलिया निर्माण के बाद रैम्प नहीं बनाए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में पथ प्रकाश व्यवस्था की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। सभासदों का कहना है कि अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.