अलीगढ़, फरवरी 27 -- n नगर पंचायत के आय के स्रोतों पर की चर्चा n सभासदों ने विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए पिसावा, संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय पर गुरुवार की शाम अध्यक्ष अनीता शर्मा की अध्यक्षता में एक बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा भवन मानचित्र आदि के माध्यम से नगर पंचायत के आय के स्रोतों के लिए अंतिम प्रकाशन पर चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय व अध्यक्ष अनीता शर्मा ने वार्डों में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सभी सभासद अपने वार्डों में कराए गए विकास कार्यों से संतुष्ट नजर आए व अन्य कार्यों को कराए जाने के प्रस्ताव भी दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्र, पार्क, दुकान, रास्ते, नाली आदि कार्य कराए जाने के प्रस्ताव सभासदों द्वारा दिए गए। वहीं अपराध, दंड एवं शमन उपवि...