मेरठ, मई 20 -- भाजपा नेत्री ने एक सभासद पर बोर्ड बैठक में छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। भाजपा नेत्री ने बताया कि सोमवार को नगर पालिका में बोर्ड बैठक के दौरान सभासद ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने आरोप लगाया कि घटना के बाद सभासद द्वारा सोशल मीडिया पर भी भाजपा नेत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस को निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...