बागपत, फरवरी 27 -- खेकड़ा। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में विकास को गति देने के लिए करीब छह करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। बैठक में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि कूड़ा निस्तारण के लिए आधुनिक प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके। इसके अलावा गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए दो पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पेयजल संकट की स्थिति में आमजन को राहत मिल सके। साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, नई सड़कों के निर्माण, मरम्मत कार्यों तथा स्ट्रीट लाइटों की स्थापना से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत करने के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुए। जनहित को प्राथमिकता देते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.