शामली, मई 10 -- नगर पालिका परिषद शामली की बोर्ड बैठक के दौरान हुई कहासुनी के बाद वार्ड सभासद ने चेयरमैन पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सीओ सिटी से कार्रवाई की मांग की है।नगर पालिका के वार्ड 23 के सभासद निशिकान्त संगल पुत्र रमेश कुमार संगल ने सीओ सिटी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 8 मई को नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक चल रही थी। आरोप है कि बैठक के दौरान उन्होंने चेयरमैन अरविन्द संगल से कहा कि बोर्ड बैठक में केवल सभासदों को बैठने की अनुमति दी जाए, क्योंकि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में 2 मई को तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया था। सभासद का आरोप है कि इस बात पर चेयरमैन नाराज हो गए और डराया धमकाया गया। शिकायतकर्ता ने पत्र में कहा कि उक्त बातों से वह डरे और सहमे हुए हैं तथा उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है। आरोप लगाया कि उनके खिला...