मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- नगर पालिका की बोर्ड बैठक होली के त्योहार से पहले होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। पालिका प्रशासन ने बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा लगभग तैयार कर लिया है। नगर पालिका के सभागार में 28 फरवरी को बोर्ड बैठक हो सकती है। वर्ष 2026 में होली से पहले नगर पालिका की बोर्ड बैठक होने जा रही है। इसके लिए एजेंडा लिपिक अशोक ढिगरा के द्वारा एजेंडा तैयार किया गया है। एजेंडे में करोडों रुपए के निर्माण कार्य, पथ प्रकाश, जलकल और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव रखे गए है। सूत्रों का कहना है कि बैठक के एजेंडे में महावीर चौक के सोन्दर्यीकरण, इन्द्रा कालोनी के तालाब का सौन्दर्यीकरण आदि कार्य शामिल किए जा रहे है। एजेंडा तैयार कर हस्ताक्षर के लिए चेयरपर्सन के पास भेजा गया है। एजेंडा लिपिक का कहना है कि बोर्ड बैठक के लिए 28 फरवरी ...