गाजीपुर, फरवरी 25 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। दिलदारनगर की नगर पंचायत में प्रस्तावित बोर्ड बैठक का 11 में से 7 सभासदों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार कर विभिन्न अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई है। इस संबंध में सभासदों ने हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश, स्थानीय नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ तथा जिलाधिकारी कार्यालय, गाजीपुर को प्रेषित किया है। मांग पत्र पर सभासद दीपक गुप्ता, राजेश जायसवाल, तबरेज अहमद, मीना देवी, प्रदीप वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता एवं कृष्ण मोहन गुप्ता (सभासद प्रतिनिधि) के हस्ताक्षर दर्ज हैं।सभासदों का आरोप है कि अध्यक्ष द्वारा बिना बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराए और अन्य सदस्यों को जानकारी दिए बिना सरकारी अनुदान एवं ऋण की धनराशि का मनमाने ढंग से व्यय किया जा रहा है। उनका कहना है कि टाइड एवं अनटाइड ग्रांट की संपूर्ण राशि...