नोएडा, मार्च 30 -- नोएडा। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक एक सप्ताह में होने की संभावना है। इसमें 10 प्रतिशत तक आवंटन दरें बढ़ाने और किसानों की मुआवजा दर तय करने समेत अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे। पहले मार्च में बोर्ड बैठक कराने की तैयारी थी, लेकिन एयरपोर्ट के लोकार्पण के चलते पूरा प्रशासन व्यस्त हो गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बोर्ड बैठक को टाल दिया गया था। अब पांच या दह अप्रैल को बैठक कराने की तैयारी है। नोएडा-ग्रेनो के चेयरमैन और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक होगी। अधिकारियों ने बताया कि अब बोर्ड बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य तौर पर पांच से 10 प्रतिशत तक आवंटन दरें बढ़ाने, वित्तीय बजट को मंजूरी, नए नोएडा और एयरपोर्ट के लिए बजट को मंजूरी, किसानों की मांगों से जुड़े समेत अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.