बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में इस बार जिला पंचायत बागपत का नाम बदलने पर चर्चा हुई और प्रस्ताव भी पास किया गया। सर्वसम्मति से जिला पंचायत का नाम पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखने पर मोहर लग गई। अब पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम से ही बागपत जिला पंचायत भवन जानी जायेगी। बैठक में सर्वसम्मति से 60.80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई है। शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। एएमए जितेंद्र कुमार द्वारा बैठक का संचालन करते हुए बैठक का कार्यवृत्त सुनाया। बैठक शुरू होते ही कई जिला पंचायत सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि टेंडर में अनियमितता बरती जाती है। अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर दिए जाते है। टेंडर निरस्त होने के बाद भी उन्हें के ठेके...