बागपत, मई 8 -- बागपत। बागपत नगर पालिका की शुक्रवार को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सभासदों ने गंदगी, पथ प्रकाश, पेयजल व्यवस्था और विकास कार्य न कराने का हंगामा किया। चेयरमैन और ईओ पर शहर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। जिसके बाद चेयरमैन और ईओ ने सभासदों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शहर के विकास के लिए 12 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पास किए गए। इनमें खड़ंजा निर्माण, सफाई व्यवस्था दुरूस्त बनाने और पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुधारने के प्रस्ताव शामिल रहे। लंबे समय बाद शुक्रवार को बागपत नगर पालिका में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में चेयरमैन के साथ ही ईओ और शहर के विभिन्न वार्डों के सभासद शामिल रहे। जैसे ही बोर्ड बैठक की कार्रवाई शुरू हुई, वैसे ही सभासदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि नगर पालिका प्रशासन शहर की उपेक्षा कर रहा है। शहर के सभ...