कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पूर्व तैयारियों के लिए सोमवार को जीआईसी, चुन्नीगंज में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक हुई। यहां बोर्ड प्रश्नपत्रों और कॉपियों के वितरण व रखरखाव की जानकारियां दी गईं। पेपर चार अलमारियों में डबल लॉक में रखे जाएंगे। कॉपियों में कोडिंग होगी। क्रम न टूटे इसलिए गैरहाजिर छात्र की डेस्क पर भी कॉपी रखी जाएगी जिसे बाद में उठाया जाएगा। नगर में बोर्ड परीक्षा के लिए 124 सेंटर बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय, एसोसिएट जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत द्विवेदी ने प्रधानाचार्यों (केंद्र व्यवस्थापकों) के साथ बैठक कर निर्देश दिए। प्रश्नपत्रों से पहले कॉपियों का वितरण किया जाएगा। यह वितरण पांच फरवरी से अपेक्षित है। प्रश्नपत्रों का वितरण 12 फरवरी से हो स...