प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। त्योहारी सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को संगम सभागार में अफसरों व अन्य जिम्मेदारों के साथ समन्वय बैठक की। इस दौरान डीएम ने सभी एसडीएम, मजिस्ट्रेट व एसीपी को अपने-अपने क्षेत्र में हर वक्त तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली, रमजान, ईद व नवरात्र आदि त्योहार इस समय पड़ रहे हैं। सभी को आपसी सहयोग, सौहार्द के साथ सकुशल व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना है। डीएम ने कहा कि आगामी त्योहारों पर किसी भी नई परम्परा की शुरुआत न हो, होलिका दहन स्थान परिवर्तित किए जाने हैं तो सभी पक्षों से बात करें। होलिका दहन से सार्वजनिक आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा उन्होंने बोर्ड परीक्षा के दृष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.