अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा। बोर्ड परीक्षा से पहले बच्चों की डाइट और लाइफ स्टाइल में बदलाव करना चाहिए। इससे बच्चों का स्वस्थ सही रहेगा और दिमाग तेज होगा, वह परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। चिकित्सक संग विशेषज्ञ इस ओर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी जबकि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्रा चिंतित हैं, भूख प्यास उड़ने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई के साथ ही सेहत का भी खास ध्यान रखना जरूरी है। शहर सीएचसी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ.मोहम्मद इदरीश के मुताबिक परीक्षा के दौरान छात्र-छात्रा अक्सर खाने-पीने से बचते हैं। वह कोशिश करते हैं कि कम खाएं ताकि नींद नहीं आए। ऐसे में वह कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स व विटामिन की कमी के शिकार हो सकते हैं। ...