हाथरस, जनवरी 8 -- हाथरस। सर्दी के दिनों में लगातार चोरी की वारदात हो रही है। चंदपा क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में स्थित शिवचरन लाल इंटर कालेज में चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। कालेज से सामान चोरी हो जाने से संचालक परेशान है,क्योंकि अगले माह यूपी बोर्ड परीक्षा कालेज में आयोजित होनी है। पुलिस अब तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रात के समय बदमाश कॉलेज परिसर में घुस गए और कार्यालय व अन्य कमरों के ताले तोड़कर चोरी की। इस दौरान चोर कॉलेज से एक लैपटॉप, चार एलसीडी, एक मॉनिटर और दो सीपीयू सहित काफी कीमती सामान उठा ले गए। चोरी की पूरी घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रबंधक ने मामले की शिकाय...