फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में महज पखवारा भर शेष बचा है। कई परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां अधूरी हैं। शौचालय व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी परीक्षा केंद्रों पर नहीं हैं। मंगलवार को हिन्दुस्तान की पड़ताल में परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। जिले में केंद्रीय कारागार समेत 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लगभग 45 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने स्पष्ट आदेश दे रखे हैं कि परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी आदि की व्यवस्था के साथ ही विद्याथियों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी दुरुस्त कर ली जाएं। केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय व फर्नीचर आदि की व्यवस्था एक दम फिटफाट होनी चाहिए। सचिव के...