गुमला, दिसम्बर 18 -- गुमला, संवाददाता। जिले में बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के तहत डीसी प्रेरणा दीक्षित ने गुरुवार को विभिन्न हाई स्कूलों के बच्चों से वीसी के जरिये बातचीत की। साथ ही डीसी ने वीसी के माध्यम से विद्यालयों से जुड़कर वहां की शिक्षण व्यवस्था का प्रत्यक्ष जायजा लिया। डीसी ने बांसडीह,डुमरी टांगरडीह और हाई स्कूल जारी के बच्चों से ऑनलाइन संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होने विद्यालयों में प्राचार्य व शिक्षकों की उपस्थिति,कक्षा संचालन की स्थिति,पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम तथा बोर्ड परीक्षा की तैयारी से संबंधित बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। डीसी ने शिक्षकों से नियमित कक्षा संचालन,विषयवार पढ़ाई, सिलेबस की प्रगति और विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर विस्...