गाजीपुर, मार्च 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 196 केंद्रों पर गुरुवार को नकल विहीन कराई गई। बोर्ड परीक्षा में अंतिम दिन 369 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि पहली पाली में हाई स्कूल की परीक्षार्थियों ने कृषि की परीक्षा दी। जिसमें 762 पंजीकृत रहे। इसमें 33 अनुपस्थित और 729 उपस्थित रहे। इंटर के कंप्यूटर की परीक्षा में 128 पंजीकृत परीक्षार्थी रहे। जिसमें तीन अनुपस्थिति और 125 उपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटर के परीक्षार्थियों ने संस्कृत की परीक्षा दी। इसमें 3642 पंजीकृत थे जिसमें 333 अनुपस्थित और 3309 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...