भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को दोनों पालियों में कुल 2106 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। जबकि 111 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जिले में कुल 94 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। परीक्षा को लेकर नामित अधिकारियों का चक्रमण केंद्रों पर बना रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि पहली पाली इंटरमीडिएट कृषि विषय में कुल 44 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली की परीक्षा में कोई विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं रहे। जबकि दूसरी पाली इंटरमीडिएट भूगोल विषय में कुल 2173 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 111 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 2062 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 2106 परीक्षार्थियेां ने प्रतिभाग किया जबकि 11 ने परीक्षा से कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.