रुडकी, अप्रैल 26 -- रुड़की, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रुड़की निवासी ईशिका गुप्ता (97%) और शिवांश गुप्ता (99%) को पूर्व मेयर गौरव गोयल ने उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दोनों मेधावी छात्र-छात्रा का सम्मान भी किया गया। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि ईशिका और शिवांश ने अपने शानदार परिणाम से न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम होते हैं। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों की लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और सही दिशा मिलने पर सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों के माता-पिता और शिक्षकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.