अल्मोड़ा, अप्रैल 25 -- रानीखेत। बोर्ड परीक्षाओं में रानीखेत के विद्यालयों का प्रदर्शन शानदार रहा। नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत के प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 19 में से 15 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में 35 छात्रों में से 33 पास हुए। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 43 बच्चों में से 35 ने प्रथम श्रेणी तथा आठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में 16 में से 13 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए। कैंट इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य भुवन पांडेय ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में 20 छात्र-छात्राएं पास हुईं। जीजीआईसी रानीखेत की प्रधानाचार्या विमला बिष्ट ने बताया कि हाईस्कूल में 19 में से 18 छात्राएं पास हुई। यह भी पढ़ें- जीआईसी शांतिपुरी में हाईस्कूल का शत-प्रतिश...