हरिद्वार, फरवरी 24 -- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। एक केंद्र पर आठ छात्र-छात्राएं दूसरे अभ्यर्थियों की जगह दसवीं की हिंदी परीक्षा देते पकड़े गए। इनमें चार लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं। सबको पुलिस के सुपुर्द कर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र है। मंगलवार को दसवीं की परीक्षा शुरू होने के बाद कक्ष निरीक्षक को प्रवेश पत्रों की जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों पर संदेह हुआ। दोबारा मिलान करने पर आठ प्रवेश पत्रों में लगी फोटो और विवरण संदिग्ध पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर आठ छात्र-छात्राओं ने स्वीकारा कि वे किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने आए हैं। इसकी सूचना उच्चधिकारियों...