हापुड़, अप्रैल 25 -- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे, वहीं अभिभावकों और अध्यापकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यापकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। आर एस के इंटर कालेज की हाईस्कूल के छात्रा रिया ने बोर्ड परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। वहीं काजल कुमारी ने 85.8 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय और अंशिका ने हाईस्कूल की परीक्षा में 82.3 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- जीआईसी शांतिपुरी में हाईस्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम इसी तरह इंटर की परीक्षा में रेसूता ने 82.20 प्रतिशत अंक हासिल कर व...