गाजीपुर, जून 3 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने बुधवार को तड़वा गांव में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से किसान और नौजवान दोनों परेशान हैं और खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है। राजेंद्र यादव ने कहा कि बढ़ती लागत और घटते लाभ के कारण किसानों का खेती से मोहभंग हो रहा है। उनका आरोप था कि वर्तमान सरकार आम जनता की बजाय बड़े कॉरपोरेट घरानों के हित में कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- सपा ने महंगाई, बेरोगारी पर भाजपा सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि बेरोजगारी भी चरम पर है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने किसानों क...